बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में शनिवार को कोतवाली एवं भालपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा की गई, जिसमें शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने से बचें।
अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, घटना अथवा सूचना की जानकारी तत्काल थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का भरोसा दिलाया।