दरभंगा जिला अंतर्गत वार्ड 22 के काली मंदिर परिसर में शुद्ध व ठंडे पेयजल की सुविधा शुरू

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

शिवाजी नगर। वार्ड संख्या 22 स्थित काली स्थान शिवाजी नगर में पहली बार निजी निधि से शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की स्थायी व्यवस्था की गई है। यह पहल स्वर्गीय प्रेम नारायण पाठक के सुपुत्र अंशु पाठक (टिंकू पाठक) द्वारा समाज सेवा एवं जनहित की भावना से की गई है। मंदिर परिसर में शुरू हुई इस सुविधा से श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में पहली बार इस प्रकार की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री अरुण शर्मा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इसी प्रकार आगे आकर जनहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा यह कार्य सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अंशु पाठक (टिंकू पाठक) ने कहा कि समाज सेवा एवं जनहित उनके परिवार की प्राथमिकता रही है और आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य स्वर्गीय प्रेम नारायण पाठक के आदर्शों एवं सामाजिक सोच से प्रेरित होकर किया गया है।

कार्यक्रम में बिहार भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य उदय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था करना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है।

इस अवसर पर श्री धरमवीर सहनी, जितेंद्र कुमार, ज्वाला चौधरी, शिबू सहनी, विजय सहनी, अमित चौबे, दीपू पाठक एवं श्री सोहन चौबे सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।