संगठन विस्तार: जदयू ने कसी कमर, दरभंगा सहित कई जिलों के प्रखंडों में नए अध्यक्षों की घोषणा, राजेश चौधरी बने बिरौल के नए प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई।
संगठन विस्तार: जदयू ने कसी कमर, दरभंगा सहित कई जिलों के प्रखंडों में नए अध्यक्षों की घोषणा, राजेश चौधरी बने बिरौल के नए प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई।
संगठन विस्तार: जदयू ने कसी कमर, दरभंगा सहित कई जिलों के प्रखंडों में नए अध्यक्षों की घोषणा,
राजेश चौधरी बने बिरौल के नए प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई।
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
जनता दल (यूनाइटेड) ने सांगठनिक स्तर पर मनोनीत करते हुए जमीन स्तर पर पार्टी को और अधिक धारदार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, संगठन विस्तार की इस कड़ी में दरभंगा जिले के चार महत्वपूर्ण प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की मनोनीत कर उन्हें कमान सौंपी गई है। पार्टी आलाकमान को भरोसा है कि इस मनोनीत से आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस सांगठनिक विस्तार में स्थानीय सामाजिक समीकरणों, जमीनी पकड़ और पार्टी के प्रति निष्ठा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। दरभंगा के जिन चार प्रखंडों में नवनियुक्त अध्यक्षों की मनोनीत गई हैं, उनमें बिरौल प्रखंड, श्री राजेश कुमार चौधरी, हनुमान नगर प्रखंड, श्री शशि कान्त साह
पश्चिम कुशेश्वर स्थान,श्री राजकुमार राय, तारडीह प्रखंड श्री संजय चौधरी मुख्य है।
दरभंगा जिले के इन चार प्रमुख प्रखंडों में नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद से ही स्थानीय जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि इन अनुभवी और सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देने और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इस सफल सांगठनिक विस्तार के लिए
श्री संजय कुमार झा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू),श्री उमेश कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष)
श्री ईश्वर मंडल (जिला अध्यक्ष सह विधायक),
श्री अतिरेक कुमार (विधायक, कुशेश्वरस्थान),
के प्रति विशेष साधुवाद और आभार प्रकट किया है।नए प्रखंड अध्यक्षों को बधाई देते हुए पार्टी को एकजुट रखने का संकल्प लेने वालों में मुख्य रूप से
संजीव कुमार झा (जदयू जिला उपाध्यक्ष), बीरवल प्रसाद राय (जदयू जिला सचिव), प्रदीप झा (जदयू प्रखंड अध्यक्ष युवा), भगिरथ पासवान (वरिष्ठ जदयू नेता), रोहित कुमार गुप्ता, प्रवीण झा, लालो पासवान, मो. नूर आलम, रामनरेश पासवान, हेमंत झा, धीरेन्द्र चौधरी और दिलीप चौधरी सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।