गौड़ा बौराम विधानसभा में आँधी-तूफान से भारी तबाही, विधायक सुजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी से की मुआवजे की मांग
गौड़ा बौराम विधानसभा में आँधी-तूफान से भारी तबाही, विधायक सुजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी से की मुआवजे की मांग
गौड़ा बौराम विधानसभा में आँधी-तूफान से भारी तबाही, विधायक सुजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी से की मुआवजे की मांग
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में बीते गुरुवार (21 मई 2026) को आई प्रलयकारी आँधी-तूफान और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र के कई प्रखंडों में जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और मुआवजा पहुँचाने के लिए स्थानीय विधायक सुजीत कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने दरभंगा के जिला पदाधिकारी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर क्षेत्र की गंभीर स्थिति से अवगत कराया है और प्रभावितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। गौड़ा बौराम, बिरौल तथा किरतपुर प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में देखने को मिला है। तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण फसलों, घरों और संपत्ति (जान-माल) को भारी क्षति पहुंची है। विधायक सुजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित करें ताकि नुकसान का सही आकलन जल्द से जल्द किया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने इस पत्र की एक प्रतिलिपि माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग (बिहार सरकार, पटना) को भी भेजी है, ताकि राज्य स्तर से भी राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विधायक सुजीत कुमार ने अपने संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में हमारी प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुँचाना है। प्रशासन अविलंब क्षति का आकलन करे और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराए।
महात्मा गांधी से जुड़े नेशनल स्कूल की जमीन बचाने को लेकर सांसद की पहल, वकीलों ने किया स्वागत
संगठन विस्तार: जदयू ने कसी कमर, दरभंगा सहित कई जिलों के प्रखंडों में नए अध्यक्षों की घोषणा, राजेश चौधरी बने बिरौल के नए प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई।