महात्मा गांधी से जुड़े नेशनल स्कूल की जमीन बचाने को लेकर सांसद की पहल, वकीलों ने किया स्वागत

दरभंगा/विधि संवाददाता

दरभंगा जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवन समिति (दिशा) के अध्यक्ष सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा लालबाग स्थित नेशनल स्कूल को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा विद्यालय भुमि का मापी कराने का निर्देश दिये जाने की सराहना वकीलों ने की है।भाजपा बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अमरनाथ झा की अध्यक्षता में शनिवार को वकालतखाना भवन में एक बैठक हुई।संयोजक श्री झा ने बताया कि महात्मां गांधी के निर्देश पर जिला के स्कूली बच्चों के लिए नेशनल स्कूल की स्थापना के सन्दर्भ में 1920 में लहेरियासराय के मुख्तारखाना भवन में प्रथम बैठक हुई थी।बैठक में प्लीडर ब्रजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में धरणीधर प्रसाद समेत कई नामचीन प्लीडरों ने भाग लिया था।फलस्वरूप स्वतंत्रता आन्दोलन का केंद्र बिन्दु इस विद्यालय की स्थापना हुई।उक्त विद्यालय की भुमि की सुरक्षा के प्रति सांसद श्री ठाकुर की पहल को लेकर अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी,अनीता आनंद,रानी कुमारी,ऋषभ श्रीवास्तव, शिवकुमार सोनी, जीतेंद्र कुमार आदि ने सांसद श्री ठाकुर को साधुवाद ज्ञापित किया है।