निर्माण के दो वर्ष के भीतर ही इंद्रा कॉलोनी से रघेपुरा सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश
निर्माण के दो वर्ष के भीतर ही इंद्रा कॉलोनी से रघेपुरा सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश
निर्माण के दो वर्ष के भीतर ही इंद्रा कॉलोनी से रघेपुरा सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बाजीतपुर पंचायत के रघेपुरा गाँव में स्थित “रसलपुर कला से पीररी वाया गंगापट्टी पिररी” सड़क योजना निर्माण के महज लगभग दो वर्षों के भीतर ही जर्जर हो गई है। इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सड़क का निर्माण कार्य 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभ किया गया था तथा 17 दिसंबर 2024 को पूर्ण दर्शाया गया। योजना का पैकेज संख्या BR-10P3R-47 है एवं इसकी प्राक्कलित राशि लगभग ₹307.89 लाख है। इस कार्य का निष्पादन शाहिल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया तथा कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा-1 है। यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है, जिसमें पाँच वर्षों तक रखरखाव (मेंटेनेंस) की भी व्यवस्था निर्धारित है।
इसके बावजूद सड़क की वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण आवागमन करना कठिन एवं जोखिमपूर्ण हो गया है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आमजन, छात्र-छात्राओं एवं मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी धर्मदास पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा संबंधित संवेदक एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास मिला शव
27 मई को दारोगा मुख्य परीक्षा, 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल-ब्लूटूथ समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध