ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास मिला शव
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास मिला शव
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास मिला शव
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /अफजल खान
सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर आउटर सिग्नल के पास शुक्रवार देर रात एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेगानी नवादा वार्ड संख्या-10 निवासी 29 वर्षीय गौरी शंकर झा के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय ललन झा के पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्ती के दौरान रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह कटा हुआ था। मौके से मृतक का मोबाइल भी मिला, जो बंद था। पुलिस ने मोबाइल ऑन कर परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की।
परिजनों ने बताया कि गौरी शंकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बड़े भाई लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था।
मृतक के चचेरे चाचा मोहन झा ने बताया कि गौरी शंकर किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे और परिवार में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वहीं दादी ने बताया कि घर से निकलने से पहले उन्होंने अगरबत्ती लाकर दी थी, जिसके बाद वह पूजा करने चली गईं और फिर उनके निकलने की जानकारी नहीं हो सकी।
गौरी शंकर अविवाहित थे और कोलकाता में रहकर काम करते थे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सदर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की