बिरौल पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय से निर्गत NBW वारंट के आलोक में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे जा रहे न्यायिक हिरासत में

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।

स्थानीय व्यवहार न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में बिरौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष चंद्र मणी के कुशल नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर शशि भूषण रजक द्वारा पुलिस बल के सहयोग से अंजाम दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई शशि भूषण रजक ने पुलिस बल के साथ चिन्हित ठिकानों पर विधिवत छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को उनके गृह क्षेत्र से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान श्रावण आचार्य, पिता स्व.रामावतार आचार्य, साकिन- बलिया, थाना- बिरौल
रामजी साव, पिता- स्वर्गीय अनूप साव, साकिन- बंदी देवी नगर, थाना- बिरौल,अनिल साव, पिता- स्वर्गीय अनूप साव, साकिन- बंदी देवी नगर, थाना-बिरौल के रूप में किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट का हवाला देते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी का कारण स्पष्ट किया। इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उन्हें विधिवत हिरासत में ले लिया गया।
> मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्र मणी ने बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।