दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी, शराब-हथियार के साथ कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी, शराब-हथियार के साथ कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी, शराब-हथियार के साथ कई गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपा, अवैध शराब बरामद की तथा हथियार के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद
बहादुरपुर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
बिरौल में शराब बरामद
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बाल्मीकी नगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 31 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
जमालपुर में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
जमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने ललन कुमार, पिता रामानंद यादव को 7 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, ग्राम कीरतपुर मुसहरी से सदानंद यादव, सरोज कुमार यादव एवं लालू कुमार यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली पुलिस ने हथियार के साथ दो दबोचे
कोतवाली थाना कांड संख्या-70/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार पासवान एवं रवि कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी पिस्टल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
SC/ST थाना पुलिस की कार्रवाई
SC/ST थाना कांड संख्या-18/26 के प्राथमिकी अभियुक्त रामदयाल यादव एवं राम इकवाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हायाघाट में आरोपी गिरफ्तार
हायाघाट थाना कांड संख्या-68/26 के अभियुक्त राजा कुमार राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
NBW वारंटी में दो गिरफ्तार
भालपट्टी थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत विकास शर्मा एवं श्याम शर्मा को गिरफ्तार किया।