लंबित वारंट व रजिस्टर संधारण में लापरवाही पर कार्रवाई, एसएसपी ने थाना नायबों की समीक्षा बैठक में कई अधिकारियों को दी निंदा, चेतावनी व स्पष्टीकरण
लंबित वारंट व रजिस्टर संधारण में लापरवाही पर कार्रवाई, एसएसपी ने थाना नायबों की समीक्षा बैठक में कई अधिकारियों को दी निंदा, चेतावनी व स्पष्टीकरण
लंबित वारंट व रजिस्टर संधारण में लापरवाही पर कार्रवाई,
एसएसपी ने थाना नायबों की समीक्षा बैठक में कई अधिकारियों को दी निंदा, चेतावनी व स्पष्टीकरण
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा गुरुवार को कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थाना नायब (अभियोजन पदाधिकारी) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित ई-समन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू, कुर्की-इश्तिहार एवं कांड दैनिकी पंजी के संधारण की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने थाना नायबों के कार्यों एवं दायित्वों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की जानकारी ली तथा अनुसंधान को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में कई थानों में पंजी संधारण में अनियमितता सामने आई। माहांत सारांश तैयार नहीं रहने, सीडी रजिस्टर निर्धारित फॉर्मेट में नहीं रहने तथा प्रविष्टियों में त्रुटि पाए जाने पर नगर थाना, बहेड़ी थाना, फेकला थाना, अलीनगर थाना एवं तिलकेश्वर थाना के थाना नायबों को निंदन की सजा दी गई।
वहीं हायाघाट थाना, बिरौल थाना एवं विशनपुर थाना के थाना नायबों को चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा मोरो थानाध्यक्ष, बहेड़ा थाना नायब, एपीएम थानाध्यक्ष एवं थाना नायब, कुशेश्वरस्थान थाना नायब, बड़गांव थाना नायब तथा लहेरियासराय थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के सही संधारण तथा अभियोजन कार्यों में पारदर्शिता एवं गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।