पाग-चादर से सम्मानित हुए जदयू नेता दयानन्द राय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन
दस्तक 7 मीडिया ,बेनीपुर /
जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य दयानन्द राय को शुक्रवार को मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के तहत पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उनके आवास धरौड़ा, थाना-बहेड़ा में आयोजित हुआ।

