मिथिला हाट गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे विधायक सुजीत कुमार किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के दिए निर्देश, किये समीक्षा
मिथिला हाट गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे विधायक सुजीत कुमार किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के दिए निर्देश, किये समीक्षा
मिथिला हाट गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे विधायक सुजीत कुमार किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के दिए निर्देश, किये समीक्षा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिरौल प्रखंड के दाथ चौक स्थित प्रसिद्ध ‘मिथिला हाट’ में बने गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही खरीद प्रक्रिया की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार की मंशा हर किसान को उसकी फसल का सही और वाजिब मूल्य दिलाने की है।
भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित इस क्रय केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पर्याप्त मात्रा में गेहूं की खरीदारी सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र के किसानों को बिचौलियों के चक्कर न काटने पड़ें। विधायक ने केंद्र पर तौल मशीन, नमी मापक यंत्र और किसानों के बैठने व पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। मिथिला हाट के इस केंद्र पर गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए ताकि लक्ष्य समय पर पूरा हो और किसानों को अविलंब उनके बैंक खातों में भुगतान प्राप्त हो सके। इधर विधायक के इस औचक निरीक्षण और तत्परता को देखकर स्थानीय किसानों में काफी उत्साह है। किसानों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के इस कदम से क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी और उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सकेगा।