बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी से 51 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तीन तस्करों पर एफआईआर
बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी से 51 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तीन तस्करों पर एफआईआर
बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी से 51 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, तीन तस्करों पर एफआईआर
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर
सुपौल बाजार के बाल्मीकि नगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक झोपड़ीनुमा घर से कुल 51 लीटर शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि क्षेत्र के तीन नामजद कारोबारी राजकुमार महतो, श्रवण महतो और चंदन महतो बाहर से शराब की बड़ी खेप मंगाकर स्थानीय स्तर पर उसकी अवैध रीटेलिंग कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसआई सनम राय कुमार और एएसआई अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। गठित टीम ने जब बिरौल- घनश्यामपुर थाना के सीमा वर्ती स्थित बाल्मीकि नगर स्थित आरोपी राजकुमार महतो के झोपड़ीनुमा घर पर अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए झोपड़ी को अपना सेफ हाउस बना रखा था। तलाशी के दौरान वहां से कुल 51 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें देसी चुलाई शराब 20 लीटर,विदेशी शराब (750 ML) 3 बोतल, (375 ML) 31 बोतल और
(180 ML) 94 बोतल बरामद किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये तीनों आरोपी इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई का सिंडिकेट चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके पर मौजूद कुछ संदिग्ध और मुख्य आरोपी भागने में सफल रहे।