लेनदेन का ऑडियो क्लिप वायरल होने पर सिमरी थाना की महिला दारोगा ज्योति कुमारी निलंबित

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

दरभंगा पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरी थाना में पदस्थापित महिला दारोगा पु०अ०नि० ज्योति कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महिला दरोगा पर एक मामले में अभियुक्त को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे के लेन देन की बात करने का आरोप है। इसका एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद दरभंगा सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन द्वारा वायरल ऑडियो की जांच की गई जाँच में पाया गया कि ऑडियो क्लिप में पैसा लेने की बात पर पु०अ०नि० ज्योति कुमारी का क्रियाकलाप संदेहास्पद है। जिसके बाद एसएसपी को समर्पित प्रतिवेदन में बताया गया है। कि सिमरी थाना कांड संख्या 98/26 में पु०अ०नि० ज्योति कुमारी द्वारा अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए पैसे के लेन-देन की बात की जा रही है। जिसका राज ऑडियो क्लिप से खुला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सदर एसडीपीओ टू ने पु०अ०नि० ज्योति कुमारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को प्रतिवेदन समर्पित किया। अनुशंसा के आलोक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पु०अ०नि० ज्योति कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
वही लगातार दो महीनों में सिमरी थाना के दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। मार्च में इसी थाने के PTC-1454 जफर ईकबाल को भी वादी पर दबाव बनाने और पैसे मांगने के आरोप में निलंबित किया गया था। SSP कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।