कोतवाली पुलिस की बड़ी उपलब्धि :रात गश्ती में हथियार के साथ दो अपराधी दबोचे गए, दोनों का निकला लंबा आपराधिक इतिहास

दस्तक 7मीडिया  /दरभंगा 

कोतवाली थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल एवं मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार पासवान एवं रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना कांड संख्या-70/26 दिनांक 22.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)ए एवं 26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक कुमार पासवान, पिता-कुँवर पासवान, ग्राम रत्नोपट्टी थाना नगर जिला दरभंगा तथा रवि कुमार, पिता-नारायण साह, निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जिला दरभंगा शामिल हैं।

पुलिस जांच में दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। रवि Kumar, उम्र करीब 25 वर्ष, के विरुद्ध नगर थाना दरभंगा में पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें नगर थाना कांड संख्या-22/24 दिनांक 28.01.2024 में धारा 342/323/326/307/379/34 भादवि, नगर थाना कांड संख्या-15/21 दिनांक 08.01.2021 में धारा 147/148/149/341/323/448/354/386/504/379/506 भादवि तथा कोतवाली थाना कांड संख्या-26/26 दिनांक 01.03.2026 में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

वहीं अभिषेक पासवान, उम्र करीब 22 वर्ष, के खिलाफ भी नगर थाना में कई मामले दर्ज पाए गए हैं। नगर थाना कांड संख्या-73/25 दिनांक 12.04.2025 में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा नगर थाना कांड संख्या-283/23 दिनांक 27.09.2023 में धारा 379 भादवि के मामले में वह अप्राथमिकी फरार अभियुक्त है। इस मामले में उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थिति में दोनों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।