दरभंगा में 23 व 24 मई को होगी डीसीईसीई प्रवेश परीक्षा, 21 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
दरभंगा में 23 व 24 मई को होगी डीसीईसीई प्रवेश परीक्षा, 21 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
दरभंगा में 23 व 24 मई को होगी डीसीईसीई प्रवेश परीक्षा, 21 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् की ओर से आयोजित होने वाली डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (D.C.E.C.E.) को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार जिले के शहरी क्षेत्र स्थित कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर 23 मई 2026 को D.C.E.C.E. (PE)-2026 तथा 24 मई 2026 को D.C.E.C.E. (PM)-2026 की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 24 मई को ही D.C.E.C.E. (PMM)-2026 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन में स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।