नए आपराधिक कानून और तकनीकी अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया रिफ्रेशर प्रशिक्षण
नए आपराधिक कानून और तकनीकी अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया रिफ्रेशर प्रशिक्षण
नए आपराधिक कानून और तकनीकी अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया रिफ्रेशर प्रशिक्षण
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के नेतृत्व में जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को कार्य दक्षता और पेशेवर कौशल को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रिफ्रेशर प्रशिक्षण कोर्स कराया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सअनि, पुअनि एवं पुनि कोटि के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान वर्तमान समय की चुनौतियों और आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान, साक्ष्य संकलन, कांड दैनिकी लेखन, अनुसंधान में तेजी लाने की प्रक्रिया, सामुदायिक पुलिसिंग तथा जन-शिकायतों के त्वरित निवारण जैसे विषय शामिल रहे।
इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और शस्त्र संचालन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।