राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,

सूचना क्रांति और युवा सशक्तिकरण में राजीव गांधी के योगदान को किया याद

दरभंगा /विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि भारत के निर्माण, सूचना क्रांति के सूत्रपात और युवाओं को सशक्त बनाने में स्वर्गीय गांधी का अद्वितीय योगदान देश हमेशा याद रखेगा। सूचना और संचार क्रांति के जनक और देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और मतदान की आयु 21 से घटकर 18 वर्ष करके युवाओं को लोकतंत्र के मुख्य धारा से जोड़ने वाले भारत के प्रिय नेता राजीव गांधी थे। वे तकनीकी विकास और एक विकसित भारत की नींव रखने के लिए आमलोगों के बीच जीवंत हैं। श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता रंजीत कुमार संडवार, पंकज कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंहा, किरण कुमारी, गोमती कुमारी, नीतीश कुमार, चंदन शाह, संजीव कुमार, लोकनाथ गोस्वामी, बुलन कुमार झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय गांधी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।