महादेव पोखर के पास टेम्पो से 315 लीटर नेपाली शराब बरामद,

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कारोबारी, छापेमारी जारी

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/मनीगाछी।

गुप्त सूचना के आधार पर मनीगाछी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पुतई से कठरा की ओर जा रहे एक टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने महादेव पोखर, कठरा के समीप वाहन संख्या BR07PC9235 की तलाशी ली, जिसमें 315 लीटर “मामाश्री” नेपाली देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार शराब की खेप लेकर जा रहा कारोबारी मो. कबीर, पिता स्व. अहमद, ग्राम महथौर थाना मनीगाछी, जिला दरभंगा का निवासी बताया गया है। हालांकि ग्रामीण इलाके के संकीर्ण रास्तों का फायदा उठाकर वह मौके से फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।