भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसंत तांती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं और वह गांव में अपने दादा के साथ रहती है। आरोप है कि 23 अप्रैल की रात आरोपी चाचा घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले को पंचायत स्तर पर दबाने और रफा-दफा करने की कोशिश की गई। काफी दिनों तक न्याय नहीं मिलने पर उसने थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।