बिहार के सभी सरकारी स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे शिक्षा विभाग के टोल-फ्री नंबर, 31 मई तक का अल्टीमेटम
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे शिक्षा विभाग के टोल-फ्री नंबर, 31 मई तक का अल्टीमेटम
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे शिक्षा विभाग के टोल-फ्री नंबर, 31 मई तक का अल्टीमेटम
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की मुख्य दीवारों पर शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का टोल-फ्री नंबर बड़े-बड़े अक्षरों में प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा शिक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तर पर एक सेंट्रलाइज्ड (केन्द्रीयकृत) कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए दो टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं।
(14417), (18003454417),
इन नंबरों के माध्यम से आम लोग, शिक्षक, और छात्र-छात्राएं स्कूल या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं।
विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी स्कूलों की मुख्य दीवार के ऐसे हिस्से पर (जो आसानी से दिखाई दे) इन नंबरों को बड़े अक्षरों में 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पेंट या प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र और अभिभावक किसी भी समस्या (जैसे मध्याह्न भोजन, शिक्षकों की अनुपस्थिति या अन्य अव्यवस्था) की शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकें और उनकी समस्याओं का समय पर निपटारा हो सके।