डीएम के आदेश पर 4,733 लीटर से अधिक शराब नष्ट,

मद्य निषेध विभाग परिसर में चला विनष्टीकरण अभियान, अधिकारी रहे मौजूद

दस्तक 7मीडिया /गुड्डूराज 


दरभंगा स्थित मद्य निषेध विभाग के कार्यालय परिसर गोदाम स्थित खाली जगहों में  बड़ी मात्रा में जब्त देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 4,733.830 लीटर शराब को नष्ट किया गया। कार्रवाई के समय मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार तथा सदर अनुमंडलाधिकारी विकास कुमार मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।सदर अनुमंडलाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि डीएम के आदेश के आलोक मे गठित टीम की निगरानी मे शराब को विनष्ट किया जा रहा हे

जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से समय-समय पर जब्त शराब का विनष्टीकरण किया जाता है। इसी क्रम में विभागीय आदेश के तहत विभिन्न मामलों में जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि विनष्ट की गई शराब में 219.400 लीटर देशी शराब, 800 लीटर बीयर तथा 3,680.400 लीटर विदेशी शराब शामिल है। सभी शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में नष्ट किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखी जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से भी शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करने की अपील की है।