प्रकृति का तांडव, तेज आंधी और भारी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
प्रकृति का तांडव, तेज आंधी और भारी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
प्रकृति का तांडव, तेज आंधी और भारी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, कई जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार को आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जहां भारी तबाही मचाई वहीं लोगों को गर्मी से मिली राहत। जिले का बिरौल अनुमंडल इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अनुमंडल के बिरौल, गौड़ाबौराम और किरतपुर इलाकों में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हांलांकि इस आंधी और बारिश ने भिषण गर्मी से लोगों को निजात दिलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस आपदा में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चक्रवाती हवाओं के कारण अनुमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मुख्य मार्गों पर विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाया गया। सबसे डरावना मंजर गौड़ाबौराम प्रखंड के मध्य विद्यालय तीरा के समीप देखने को मिला। यहां स्कूल के ठीक पास एक भारी-भरकम पेड़ तेज आंधी का दबाव न झेल सका और बीच सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।इस तबाही की सबसे मारू मार झुग्गी-झोपड़ियों और कच्चे मकानों पर पड़ी है।