गायघाट : हरियाणा के गुरुग्राम में बठवारा की युवक का कार एक्सीडेंट में मौत
दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा पंचायत के बठवारा गांव निवासी प्रमोद सहनी के 22 वर्षीय पुत्र गोवर्धन कुमार की मौत हरियाणा के गुरुग्राम में कार एक्सिडेंट में हो गया। जिससे परिवार के लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन कुमार 2 वर्ष से हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।

