बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पांच आईपीएस और 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, नवगछिया से पटना तक कई अहम जिम्मेदारियाँ बदलीं
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पांच आईपीएस और 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, नवगछिया से पटना तक कई अहम जिम्मेदारियाँ बदलीं
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पांच आईपीएस और 8 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, नवगछिया से पटना तक कई अहम जिम्मेदारियाँ बदलीं
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की है। इस बदलाव में सुरक्षा, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध इकाई, विधि-व्यवस्था और विशेष कार्य बल जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं आदित्य कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। आनंद कुमार को विधि-व्यवस्था से सुरक्षा शाखा में भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर आर्थिक अपराध इकाई, पटना में साइबर अनुसंधान एवं अभियान का एसपी बनाया गया है।
इसी कड़ी में वैभव शर्मा को पटना से नवगछिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
DSP स्तर पर भी बड़ा बदलाव
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II राजेश कुमार को बीएमपी जमुई मे पदस्थापित किया गया हे ,वहीं पटना सिटी से गौरव कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्णिया सदर 2मे भेजा गया हे । वहीं बांका साइबर क्राइम शाखा में पदस्थापित उपेन्द्र नारायण को बीएमपी, सुपौल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात कई डीएसपी अधिकारियों को विशेष कार्य बल, विशेष निगरानी इकाई और यातायात शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।
दो अधिकारियों का तबादला आदेश रद्द
गृह विभाग ने 15 मई 2026 की अधिसूचना में जारी दो अधिकारियों के तबादले को रद्द कर दिया है। सासाराम सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार मेघावी तथा विशेष कार्य बल, डीएसपी कुमार कीर्ति अपने पूर्व पद पर ही बने रहेंगे।सरकार ने पुलिस महानिदेशक बिहार को निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारियों का गत्यादेश शीघ्र जारी किया जाए।