भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित झा के असामयिक निधन पर भाजपा परिवार शोकाकुल
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित झा के असामयिक निधन पर भाजपा परिवार शोकाकुल
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित झा के असामयिक निधन पर भाजपा परिवार शोकाकुल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता तथा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री, बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत डरहार निवासी अमित झा के असामयिक निधन की खबर से भाजपा परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन को पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
स्वर्गीय अमित झा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव के कारण कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दुखद अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, मंत्री रामचंद्र प्रसाद,पूर्व मंत्री जीवेश कुमार, हरि सहनी, दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर,मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव, राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता,केवटी विधायक डाँ मुरारी मोहन झा,ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल,जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,मुकुंद चौधरी, मुकेश महासेठ,राहुल पासवान, सूरज चौधरी, गजेंद्र मंडल, सुशील सिंह, कल्पना झा, राजू तिवारी,सोनी पूर्वे,अभयानंद झा,राजेश रंजश, विकास चौधरी,सचिन जैन, बालेन्दु झा,आनंद प्रकाश झा,मीरा मेहता,हरिओम झा,नितिन झा, रजनीश झा, डॉ नंदकिशोर झा बेचन,शिशिर झा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि अमित झा एक समर्पित, संघर्षशील एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने सदैव संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा को प्राथमिकता दी। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।
भाजपा जिला परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अमित झा की संगठन के प्रति निष्ठा एवं सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी।