दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी: थार छोड़कर मक्के के खेत में छुपा कुख्यात राम भरोस सहनी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी: थार छोड़कर मक्के के खेत में छुपा कुख्यात राम भरोस सहनी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
दरभंगा पुलिस की बड़ी कामयाबी: थार छोड़कर मक्के के खेत में छुपा कुख्यात राम भरोस सहनी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल दरभंगा।
दरभंगा जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास सहित दर्जनों संगीन मामलों में महीनों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राम भरोस सहनी पिता बौकू सहनी, निवासी जमालपुर, दरभंगा को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जब जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया, तो राम भरोस सहनी अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को पीछा करता देख और खुद को घिरा पाकर वह अपनी गाड़ी छोड़कर ग्राम मुसहरीया के पास एक घने मक्के के खेत में घुस गया।
अपराधी के खेत में छुपने के बाद पुलिस बल ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। काफी मशक्कत, सघन तलाशी अभियान और कड़े प्रयास के बाद आखिरकार जमालपुर पुलिस ने उसे मक्के के खेत से खदेड़कर धर दबोचा। अंचल पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार राम भरोस सहनी एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ अकेले दरभंगा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई अन्य जिलों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। आखिरकार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का मेहनत काम आया,उन्होंने पुलिस दल के सहयोग से कुख्यात अपराधी राम भरोस सहनी को मक्के के खेत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अभियान में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ एस आई शिवपूजन कुमार, एस आई शशिकांत झा,सिपाही पुनित कुमार, सिपाही नीतीश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।