दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों की ओर, कैट-2 लाइट जल्द शुरू होगी, नए टर्मिनल भवन के निर्माण में तेजी लाने का सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिया निर्देश
दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों की ओर, कैट-2 लाइट जल्द शुरू होगी, नए टर्मिनल भवन के निर्माण में तेजी लाने का सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिया निर्देश
दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों की ओर, कैट-2 लाइट जल्द शुरू होगी,
नए टर्मिनल भवन के निर्माण में तेजी लाने का सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने की दिशा में तेजी से काम जारी है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सांसद Gopal Ji Thakur ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी मानकों को पूरा कर रहा है और यहां जल्द ही कैट-2 लाइट प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा।
निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के प्रोजेक्ट कार्यालय में आयोजित बैठक में केवटी विधायक Murari Mohan Jha, जिलाधिकारी Kaushal Kumar, एयरपोर्ट डायरेक्टर Dilip Kumar सहित कई अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से सीआईएसएफ की तैनाती पर खुशी जताई गई और इसके लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah तथा नागर विमानन मंत्री Ram Mohan Naidu के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि 912 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने परियोजना स्थल पर शिलापट्ट लगाने का निर्देश भी दिया। बैठक में एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर रखने की मांग को लेकर भी चर्चा हुई।
सांसद ने बताया कि अब तक 40 लाख से अधिक यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने अयोध्या, रांची, चेन्नई और अहमदाबाद के लिए नई उड़ान सेवा शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल और पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।
बैठक में एयरपोर्ट परिसर में मखाना काउंटर, मिथिला पेंटिंग, मिथिला कला-संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन नवंबर 2026 तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सात नए एप्रन निर्माण और फोरलेन कनेक्टिविटी परियोजना पर भी तेजी से काम करने की बात कही गई।
बैठक में एयरपोर्ट परिसर में जीवन रक्षक एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस चौकी की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीआईएसएफ कर्मियों के लिए 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।