मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 22 मई को,अडानी ग्रुप करेगा स्मार्ट मीटर सर्वेयर की सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रामनगर दरभंगा में आगामी 22 मई 2026 को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती शिविर में देश की प्रतिष्ठित कंपनी अडानी ग्रुप स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट के तहत युवाओं की सीधी भर्ती करेगी।

प्राचार्य, राजकीय आईटीआई दरभंगा ने बताया कि भर्ती ‘स्मार्ट मीटर सर्वेयर’ पद के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति समस्तीपुर, छपरा और सीवान जिलों में की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये नियत वेतन दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए एंड्रॉयड मोबाइल का सामान्य ज्ञान और फील्ड वर्क करने की इच्छा आवश्यक होगी। यह पूरी तरह फील्ड जॉब होगी, जिसमें घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करना होगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को 22 मई की सुबह अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ आईटीआई परिसर में उपस्थित होने को कहा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।