ऑनलाइन दवा बिक्री के ख़िलाफ़ सिंहवाड़ा में हड़ताल पर बैठे दवा कारोबारी ,मरीजो को हुई परेशानी
ऑनलाइन दवा बिक्री के ख़िलाफ़ सिंहवाड़ा में हड़ताल पर बैठे दवा कारोबारी ,मरीजो को हुई परेशानी
ऑनलाइन दवा बिक्री के ख़िलाफ़ सिंहवाड़ा में हड़ताल पर बैठे दवा कारोबारी ,मरीजो को हुई परेशानी
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /सिंहवाड़ा
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और बीडीसीए के आह्वाहन पर बुधवार को सिंहवाड़ा के दवा दुकान हड़ताल पर बैठे रहे। एसोसियेशन के प्रखंड अध्यक्ष मो. चांद ने कहा की प्रखंड क्षेत्र में बंदी का व्यापक प्रभाव पड़ा है। सरकार को जल्द ही ऑनलाइन दवाई बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। कई दवा दुकानदारों ने बताया कि ई फार्मेसी कंपनियां बिना लाइसेंस और सरकारी नियमों की अनदेखी कर दवाएं बेच रही हैं। इससे मरीजों की जान को खतरा है। और पारंपरिक मेडिकल स्टोर का कारोबार ठप हो रहा है। कोविड के समय लोगो के सहूलियत के लिए ऑनलाइन दवा बिक्री किया जाने लगा था जो अब नशेड़ियों के लिए प्रतिबंधित दवा प्राप्त करने का जरिया बन गया है। युवाओं में नशे की टेबलेट खाने की लत बढ़ गई है। जो समाज के लिए भयावह है। इससे समाज में अराजकता फ़ैल रहा है। दवा दुकानदार कुछ प्रतिबंधित दवा बिना डॉक्टरों की पर्ची और छानबीन के बाद ही डोज के हिसाब से ग्राहक को देते है। जबकि ऑनलाइन में दवा खरीदने का कोई नियम नहीं है। वही दुकानदारो के हड़ताल के कारण दवा ख़रीदने आए लोग दुकान से वापस लौट गए। कई मरीज दवा के लिए इधर उधर भटकते रहे। मौके पर राजीव कुमार ,अमरेंद्र ठाकुर , रवि गुप्ता , प्रिंस सिंह , सुशील साह , हरिओम साह , संजीव साह , मौजूद थे।