सहरसा जिले में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , दलाल भी दबोचा गया।
सहरसा जिले में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , दलाल भी दबोचा गया।
सहरसा जिले में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार , दलाल भी दबोचा गया।
दस्तक 7 मीडिया /पटना
सहरसा। बिहार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहरसा जिले के महिषी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कर्मचारी के कथित दलाल को भी पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार, बेलाही एवं सिरवार वीरवार हल्का के राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह पर जमीन की रसीद काटने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता मोहम्मद हयात, निवासी मनोवर, थाना जलई, जिला सहरसा ने इसकी लिखित शिकायत विशेष निगरानी इकाई, पटना से की थी।
शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और महिषी अंचल कार्यालय में आरोपी कर्मचारी को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कथित दलाल फूलचंद साह को भी हिरासत में लिया गया।
विशेष निगरानी इकाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम नहीं मिलने पर जमीन से संबंधित कार्य रोक दिया गया था।
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।