एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई, 22 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं,संबंधित पदाधिकारियों को सात दिनों में वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान का निर्देश, लंबित मामलों की भी हुई समीक्षा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों और अनुमंडलों से जुड़े कुल 22 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर(1) से दो, सदर(2) से एक, बिरौल से एक, सदर(1) एवं एपीएम थाना से एक, सीओ एवं जमालपुर थाना से एक, सीओ एवं फेकला थाना से एक, विश्वविद्यालय थाना से एक, सीओ एवं हायाघाट थाना से एक, बहेड़ा थाना से दो, महिला थाना से एक, सकतपुर थाना से एक, सीओ एवं सोनकी थाना से एक, सीओ एवं सिंहवाड़ा थाना से एक, सीओ एवं लहेरियासराय थाना से दो, सीओ एवं सदर से एक, एपीएम थाना से एक, मनीगाछी थाना से एक, जमालपुर थाना से एक तथा सीओ एवं पतोर थाना से एक शिकायत शामिल रही।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों के निष्पादन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय एवं प्रशासनिक सहायता समय पर उपलब्ध हो सके। आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।