सीवान जिला के महादेवा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

254.6 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

दस्तक 7 मीडिया /सीवान

जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 254.6 ग्राम स्मैक के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 4550 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीवान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे महादेवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदुसार स्थित घुड़दौड़ रोड के पास कुछ युवक एकत्र होकर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही महादेवा थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है 

1. भानु प्रकाश पाण्डेय, पिता–स्व. मंकेश्वर पाण्डेय, निवासी–नई बस्ती, थाना–महादेवा, जिला–सीवान।
2. प्रमोद कुमार पंडित, पिता–रामजीत पंडित, निवासी–बंगरा, थाना–थावे, जिला–गोपालगंज।
3. राहुल कुमार, पिता–राजेन्द्र यादव, निवासी–लहदपुर, थाना–मांझागढ़, जिला–गोपालगंज।
4. प्रिंस कुमार, पिता–परसनाथ यादव, निवासी–लहदपुर, थाना–मांझागढ़, जिला–गोपालगंज।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 254.6 ग्राम स्मैक,चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल,4550 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में महादेवा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में महादेवा थाना अध्यक्ष पु.अ.नि. विनीत विनायक एवं जिला आसूचना इकाई, सीवान की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।