बेनीबाद में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बची जान .
बेनीबाद में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बची जान .
बेनीबाद में NH-27 पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बची जान .
दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा के पास NH-27 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रही थी।
केवटसा के समीप ओवरटेक करने की कोशिश में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने के कारण कार चालक आशीष कुमार (निवासी – सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गायघाट में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
सावधानी: यात्रा के दौरान गति सीमा का पालन करें और ओवरटेक करते समय पूरी सतर्कता बरतें।