गायघाट में जन-सहयोग शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन,

जरूरतमंद लोगों के बीच निवास प्रमाण-पत्र और चेक का वितरण की

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखण्ड के बरुआरी पंचायत में ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ निश्चय योजना के तहत आयोजित जन-सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन गायघाट विधायक कोमल सिंह ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र से आए सम्मानित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच निवास प्रमाण-पत्र और चेक का वितरण की तथा सम्मानित जानता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र एवं उचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दी। मौके पर बीडीओ डॉ संजय कुमार राय सहित अधिकारी मौजूद थे।