बेनीबाद में स्थानीय मछुआ समाज के लोगों को दी जाएं प्रशिक्षण:जिला परिषद प्रत्याशी अंकित झा, हरखोली स्थित बागमती नदी में डूबने से दो बालक की मौत पर उठाई मांग, बेनीबाद में एनडीआरएफ की एक टीम को करें तैनाती
बेनीबाद में स्थानीय मछुआ समाज के लोगों को दी जाएं प्रशिक्षण:जिला परिषद प्रत्याशी अंकित झा, हरखोली स्थित बागमती नदी में डूबने से दो बालक की मौत पर उठाई मांग, बेनीबाद में एनडीआरएफ की एक टीम को करें तैनाती
बेनीबाद में स्थानीय मछुआ समाज के लोगों को दी जाएं प्रशिक्षण:जिला परिषद प्रत्याशी अंकित झा,
हरखोली स्थित बागमती नदी में डूबने से दो बालक की मौत पर उठाई मांग,
बेनीबाद में एनडीआरएफ की एक टीम को करें तैनाती
दीपक कुमार/ गायघाट/
प्रखंड के केवटसा पंचायत के हरखौली गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। इसमें दो बालक की मौत बागमती नदी में डूबने से हो गई। जिसको लेकर शिवदाहा पंचायत के महेश्वरा निवासी सह जिला परिषद प्रत्याशी अंकित कुमार झा ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए अंकित कुमार झा ने कहा कि बेनीवाद में स्थानीय स्तर पर मछुआ समाज के लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त कराया जाए। एनडीआरएफ की टीम को टुकड़ों में बाट कर उन्हें स्थानीय गोताखोर को इसका ट्रेनिंग दिया जाय। ताकी भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना हो तो समय रहते डूबते हुए लोगों को बचाया जा सके। इसके लिए उन्होंने कहा है कि जल्द ही इस मामले में वह जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषन चौधरी निषाद से मिलकर यह मांग आवेदन देकर करेंगे। जिला परिषद प्रत्याशी अंकित कुमार झा ने बताया कि पिछले तीन साल पहले भी मधुरपट्टी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें दर्जनों लोगों की मौत डूबने से हो गई थी।