पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर में 110 आवेदन हुए प्राप्त, स्वच्छता विभाग से जुड़े मामलों में दिखी सबसे अधिक सक्रियता, मिले 50 आवेदन
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत मंगलवार को बिरौल पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन के एडीएम सलीम अख्तर, गौड़ाबौराम के विधायक सुजीत कुमार,बीडीओ प्रदीप कुमार झा और पंचायत के मुखिया संजय कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सरकार के “आपकी समस्याओं का समाधान, आपके द्वार” के उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए सुबह 10 बजे से ही सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 के तहत शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर में ग्रामीणों की शिकायतों को न सिर्फ सुना गया, बल्कि मौके पर ही उनका निष्पादन भी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सात सेवाओं के स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें राजस्व एवं भूमि सुधार,लोक शिकायत निवारण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं,विभिन्न प्रमाण पत्र (जाति, आय, निवास) के आवेदन,स्वास्थ्य सेवाएं,कौशल विकास सहित अन्य विभागीय मामले थे।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने स्वच्छता और रोजगार से जुड़े मामलों में सबसे अधिक रुचि दिखाई। जिसमें
स्वच्छता विभाग 50 (सर्वाधिक),मनरेगा (रोजगार) 30 आवेदन,राजस्व विभाग भूमि/लगान 20, स्वास्थ्य विभाग 12( आयुष मान कार्ड के लिए), पंचायती राज विभाग में 08,सामाजिक सुरक्षा (पेंशन योजना) 05,
अन्य (कृषि, आंगनबाड़ी, श्रम, पशुपालन, PHED) विभाग में शुन्य रहा। मौके पर थानाध्यक्ष चन्द्र मणी, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन, पीएस आई भार्गवी कुमारी, राहुल कुमार,अजय बिरौलिया,सीओ आदित्य शंकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।