पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम
पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम
पोखर में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम
दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के नदी थाना अंतर्गत गोबराही गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बालक की पहचान गोबराही गांव निवासी रविन्दर कुमार राय के पुत्र रियांश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रियांश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ गांव के समीप स्थित पोखर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मासूम बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बच्चे अक्सर पोखर और नदी में स्नान करने चले जाते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं।