दरभंगा में गोलीकांड के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, दूसरे मामले में अग्रिम जमानत भी नामंजूर

दरभंगा /विधि संवाददाता

जिले के अशोक पेपर मील थाना क्षेत्र के बलहा गाँव में कपड़े की दुकान की शटर तोड़ने को लेकर हल्ला पर अज्ञात चोर द्वारा गोली चलाकर अमित महथा और अशोक कुमार यादव को घायल किये जाने को लेकर प्राथमिकी संख्या 36/25 के काराधीन आरोपी त्रिपुरारी झा की जमानत याचिका सप्तम एडीजे उपेन्द्र कुमार की अदालत ने खारिज कर दिया। एपीपी अमरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि एडीजे रंजन कुमार मिश्रा की अदालत ने सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 348/25 के आरोपी नितीश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किया।