दरभंगा के नन्हे गणितज्ञ जय मोदगल्य को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में गोल्ड मेडल 

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता 

रोज पब्लिक स्कूल दरभंगा के पहली कक्षा के छात्र नन्हे गणितज्ञ जय मोदगल्य ने विज्ञान ओलंपियाड फाऊंडेशन(एस ओ एफ) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणीतिय ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।जय के इस बेमिसाल सफलता के लिए होनहार सफल प्रतिभागी जय को मंगलवार को फाऊण्डेशन की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।नन्हा जय मोदगल्य स्थानीय शाहगंज बेंता निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी,प्रेम चौधरी का पौत्र एवं आईआइटियन धनंजय मोदगल्य और विधि की छात्रा शालिनी का प्रतिभावान पुत्र है।नन्हे गणितज्ञ की इस सफलता पर न केवल विद्यालय, बल्कि पुरा जिला गौरवान्वित है।इस सफलता पर बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा,पीपी अमरेंद्र नारायण झा,स्पेशल पीपी हरेराम साहू,अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा समेत कतिपय वकीलों ने जय को आशीर्वाद और परिवार को बधाई दिया है।

अपनी दादी प्रेम चौधरी और बहन छवि मोदगल्य के साथ गोल्ड मेडल की खुशी साझा करते जय मोदगल्य।