जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान का दबदबा,युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन 

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा में आयोजित 9वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2026 में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, दरभंगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

गोला फेंक प्रतियोगिता के 12 आयु वर्ग बालक वर्ग में प्रत्युष राज ने स्वर्ण पदक तथा शिवम राज ने कांस्य पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में मुस्कान कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक वर्ग में प्रिंस कुमार ने रजत एवं रोहन कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। 16 आयु वर्ग बालक में दिवाकर कुमार को रजत तथा नीरज कुमार को कांस्य पदक मिला। वहीं 18 आयु वर्ग बालक में मनीष Kumar ने रजत पदक प्राप्त किया।

चक्का फेंक प्रतियोगिता में 12 आयु वर्ग बालक वर्ग में प्रत्युष राज तथा बालिका वर्ग में श्रृष्टि प्रिया ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 14 आयु वर्ग बालिका में प्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक तथा बालक वर्ग में रोहन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 18 आयु वर्ग बालक में नीतीश कुमार ने स्वर्ण एवं मनीष कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

दौड़ प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 मीटर दौड़ बालिका 12 आयु वर्ग में प्रीति कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बालक वर्ग में रौनक कुमार को रजत एवं शुभम कुमार को कांस्य पदक मिला। 200 मीटर दौड़ 12 आयु वर्ग बालक में रौनक कुमार ने स्वर्ण तथा शुभम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक में तुषार राज ने स्वर्ण एवं प्रिंस कुमार ने रजत पदक हासिल किया।

लंबी कूद 12 आयु वर्ग बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने रजत पदक जीता। वहीं भाला फेंक 18 आयु वर्ग बालक में नीतीश कुमार ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय खेल प्रशिक्षक यशपाल कुमार एवं सुदर्शन कुमार झा को दिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।