कुशेश्वरस्थान में युवक के साथ मारपीट, अपहरण और लूटपाट का आरोप, थाना में दिया आवेदन।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान नदी थाना क्षेत्र के इटहर गांव निवासी एक युवक ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, अपहरण और लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित युवक प्रणव कुमार (19 वर्ष) ने अपने आवेदन में बताया है कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
आवेदन के अनुसार, 14 मई 2026 की सुबह करीब 4 बजे वह गांव में मौजूद था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन उसे पकड़ लिया। युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की नस में एक इंजेक्शन लगाया और जबरन एक वाहन पर बैठाकर दूसरे स्थान पर ले गए। वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। जब होश में आया तो मैं जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा मेरी आवाज सुन आस पास खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे तब मै वहां से जान बचाकर भाग निकला।
पीड़ित ने आवेदन में यह भी कहा है कि आरोपियों द्वारा उसकी जेब से नकद रुपये, सोने की अंगूठी तथा अन्य सामान छीन लिया गया। विरोध करने पर उसके साथ फिर से मारपीट की गई। युवक ने बताया कि घटना के दौरान उसे काफी भय और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।
आवेदन में मिथलेश राय, अंकुश कुमार सहित कई लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित युवक ने थाना प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कहा है कि आरोपियों से उसे लगातार खतरा बना हुआ है।
वहीं स्थानीय लोगों की माने तो घटना की जानकारी स्थानीय नदी थाना को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष सुशील कुमार टीम के साथ घटना स्थल पहुंचा और एक आरोपी अंकुश कुमार को पकड़ा और उसके मोबाइल में मौजूद घटना से संबंधित मैसेज को पढ़ा तथा वहां मौजूद ग्रामीणों को भी पढ़कर सुनाया गया। इसके बावजूद पुलिस का किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि इस मामला को दबाने के लिए आरोपी ने हमलोगों पर ही उल्टा आवेदन देकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। थाना पुलिस आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मिथिला क्षेत्र के डीआईजीके निर्देश पर मधुबनी जिला के एसपी की बड़ी कारवाई :अहम केस में बड़ी लापरवाही को लेकर मधुबनी जिला के पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एससी/एसटी के थानाध्यक्ष रविन्द्र राम को किया निलंबित
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान का दबदबा,युवा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन