दरभंगा

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली पावर ग्रिड के निकट स्थित गोदाम से थाना की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ी हैं। पुलिस ने एक बड़ी ट्रक से 128 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया हैं।इस ट्रक की सूचना गुरुवार की देर शाम पटना के उत्पाद विभाग की ओर से बहादुरपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आशीष राज को दी गई थी । सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दलबल के साथ पहुंचकर गोदाम पर छापामारी की ,छापेमारी मे एक ट्रक सहित चार शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गये । छापामारी के दौरान दो लोग ट्रक के अंदर सोए हुए थे। वहीं दो युवक पुलिस को देखकर गोदाम में छुप गए थे।पुलिस ने ट्रक समेत हिरासत मे लिये गये सभी से पूछताछ की और ट्रक समेत सभी को थाने लाया।

पूछताछ में पता चला कि ये शराब तस्कर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी मोहम्मद अकरम,करमगंज मुहल्ले का अक्षय राज चौहान, ट्रक ड्राइवर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी अमृत सिंह और वैशाली जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र के महेश सिंह के रूप मे पुलिस को बताया हैं।बरामद ट्रक (यूपी 42टी 2621 )मे 128 कार्टून शराब हैं जो 1005.10 लीटर हैं। उक्त मामले में पटना उत्पाद विभाग की टीम थाना पहुंचकर पकड़े गए कर चारों व्यक्तियों से पूछताछ की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि गुप्त सूचना पर एक ट्रक से करीब 1000 लीटर से अधिक विदेशी शराब जप्त की गई है। जहां चार कारोबारी को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।