बिरौल के लदहो घाट पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग को ले 26 वें दिन भी धरना जारी,जनसहयोग से निर्माण किया गया चचरी पुल एक मात्र सहारा,सरकार को सत्तबुद्धी देने की कामना के लिए धरनार्थी जा रहे बैद्यनाथ धाम। पुल निर्माण को लेकर भोलेनाथ से करेंगे प्रार्थना।
नीलेश / बिरौल।
प्रखंड के लदहो घाट पर आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से विगत 26 दिनों बेमियादी धरना जारी है।यह धारणा पूर्ण निर्माण संघर्ष समिति वह ग्रामीण के संयुक्त बैनर तले किया जा रहा है।जिसका नेतृत्व समाज सेवी व मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार चौधरी कर रहे हैं। बेमियादी धरना लदहो गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया है। धरना का नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि देश आजादी हुए 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को अपना जान जोखिम में डालकर कमला- जीबछ नदी के लदहो घाट पर पार करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि चुनाव के समय सभी मुख्य प्रत्याशी उक्त घाट पर पुल निर्माण कराने का आश्वासन देते आ रहे हैं। बावजूद विजय होने के बाद सांसद, विधायक लोगों के इस समस्या को लेकर चर्चा करना भी उचित नहीं समझते हैं। क्षेत्र के लोग अब संवैधानिक व शांतिपूर्ण तरीका से पुल निर्माण होने तक बेमियादी धरना करने का संकल्प ले रखा है। फिलहाल जन सहयोग से निर्माण किया गया चचरी पुल के सहारे नदी पार करने को लोग मजबूर हैं। समाज सेवी श्री चौधरी ने बताया कि धरना पर बैठे सभी लोग सरकार को सत्तबुद्धी देने की कामना करने बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। जहां पुल निर्माण के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने वाले हैं।मालूम हो कि आरसीसी पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग 27 अगस्त 2023 से धरना पर बैठे हैं। धरना पर मुखिया प्रतिनिधि के अलावा कृष्ण कुमार राम बैद्यनाथ पंडित काशीकांत यादव मोहम्मद सुल्तान धनेश्वर मुखिया सहित कई लोग बैठे हैं।

