गांजा तस्कर को छुड़ाने मे पुलिस के साथ की गई धक्का मुक्की के मामले मे 30-40लोंगों पर प्राथमिकी दर्ज ,दो गिरफ्तार।
गांजा तस्कर को छुड़ाने मे पुलिस के साथ की गई धक्का मुक्की के मामले मे 30-40लोंगों पर प्राथमिकी दर्ज ,दो गिरफ्तार।
दरभंगा/
बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डरहार पंचायत के बंबईया चौक पर पुलिस के साथ की गई दुर्व्यवहार को लेकर थाने की पुलिस ने चार नामजद समेत 40अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। इन सभी पर गांजा तस्कर को पुलिस गिरफ्त से भगाने सहित पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आशीष राज को गुप्त सूचना मिली थी कि बंबईया चौक पर रामनाथ चौधरी के द्वारा गांजा की बिक्री जा रही है। इसी सूचना पर थाने की पुलिस वहां पहुंचकर कारोबारी रामनाथ चौधरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उसे वाहन में बैठाने के बाद वहां से चलने का प्रयास किया इतने मे वहां उपस्थित स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस के साथ हो हंगामा किया और पुलिस हिरासत मे लिये गये श्री चौधरी को भगा दिया। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने धक्का मुक्की भी की । आक्रोशित लोगों को समझाने का पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन सभी अपने जिद पर अड़े थे।प्रशिक्षु डीएसपी ने इस घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद थाना के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ-साथ दंगा नियंत्रण को घटनास्थल पर बुलाया गया। भारी मात्रा मे पुलिस जब वहां पहुंची तो एक एक कर सभी वहां से खिसकने लगे। आरोपी को भगाने एवं सरकारी कार्य में बाधक डालने और पुलिस के साथ हाथापाई करने के विरुद्ध दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक गोविंदपुर गांव के मायाकांत चौधरी और राजन भारद्वाज हैं। इसके अलावे गोविंदपुर के सरपंच अजय चौधरी और गांजा बेचने के आरोपी रामनाथ चौधरी सहित 40 लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। घटना के बारे में प्रशिक्षु डीएसपी आशीष रंजन ने बताया कि गांजा तस्कर को बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की किया जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं और 30-40 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया हैं। उन्होंने कहा कि सभी की पहचान की जा रही हैं।