आधुनिक तकनीक से लैस हो रही बिहार पुलिस, अनुसंधान होगा तेज और सटीक,

डिजिटल टूल्स, फॉरेंसिक साइंस और स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन सिस्टम पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

दस्तक 7मीडिया  /पटना

अपराध अनुसंधान को अधिक तेज, सटीक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से #BiharPolice लगातार आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को आधुनिक डिजिटल टूल्स, फॉरेंसिक साइंस तथा स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन सिस्टम से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पारसनाथ ने बताया कि बदलते समय के साथ अपराध की प्रकृति भी तकनीकी होती जा रही है। ऐसे में अपराध अनुसंधान में आधुनिक संसाधनों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस साइबर तकनीक, डिजिटल एविडेंस एनालिसिस, डाटा ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण और फॉरेंसिक जांच की आधुनिक विधियों को अनुसंधान प्रक्रिया में शामिल कर रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को नियमित रूप से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे तकनीकी दक्षता के साथ मामलों का त्वरित निष्पादन कर सकें।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन सिस्टम के माध्यम से अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्य आधारित कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी। इससे आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में भी सहायता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस का लक्ष्य तकनीक आधारित पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा देना है, ताकि कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।