बिहार पुलिस मुख्यालय में डाक, बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

दस्तक 7मीडिया /पटना

बिहार पुलिस मुख्यालय के सभागार में रविवार को भारतीय डाक विभाग द्वारा बिहार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए डाक, बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं से संबंधित एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक (ATS) पंकज कुमार दराद, अपर पुलिस महानिदेशक (L & O) सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट/अपील/कल्याण) संजय सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार सहित बिहार पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारतीय डाक विभाग की ओर से निदेशक (मुख्यालय), बिहार सर्किल एम. सुधाकरा मल्लया, वरीय रेल डाक अधीक्षक राजदेव प्रसाद, वरीय डाक अधीक्षक मनीष कुमार, डाक अधीक्षक अनिल कुमार, सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) राजीव कुमार, सहायक निदेशक (वित्तीय सेवाएं) शंभु कुमार तथा डीडीएम पीएलआई राजेश कुमार ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न डाक, बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय सुरक्षा, डाक बचत योजनाओं और डाक बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार पुलिस कर्मियों को डाक विभाग की आधुनिक एवं लाभकारी सेवाओं से जोड़ना बताया गया।