बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोठी चौक पर सघन वाहन चेकिंग, 25 गाड़ियों से वसूला ₹30,000 जुर्माना
बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोठी चौक पर सघन वाहन चेकिंग, 25 गाड़ियों से वसूला ₹30,000 जुर्माना
बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोठी चौक पर सघन वाहन चेकिंग, 25 गाड़ियों से वसूला ₹30,000 जुर्माना
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी के सख्त निर्देश पर बिरौल थाना क्षेत्र में एक व्यापक और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम ने बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग एस एच-17 स्थित व्यस्त कोठी चौक को मुख्य चेकिंग पॉइंट बनाया। अभियान का नेतृत्व पीएसआई शैलेश कुमार और पीएसआई सनम राय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कोठी चौक से गुजरने वाले दर्जनों दोपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने वाहन चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ट्रिपल लोडिंग की कड़ाई से जांच की गई। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 25 वाहनों को पकड़ा गया।
इन सभी डिफॉल्टर वाहनों से मौके पर ही कुल 30,000 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सभी वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, गाड़ी के वैध कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।