जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या,तकिया के नीचे छोड़ा सुसाइड नोट,पारिवारिक उलझनों से था परेशान
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या,तकिया के नीचे छोड़ा सुसाइड नोट,पारिवारिक उलझनों से था परेशान
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या,तकिया के नीचे छोड़ा सुसाइड नोट,पारिवारिक उलझनों से था परेशान
दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृत की पहचान आजमनगर लीचीबाड़ा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजेंद्र महतो का पुत्र विनोद कुमार महतो (23) के तौर हुई है। मृत के तकिए के नीचे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।जिसमें उसने बिना किसी के दबाव के आत्महत्या करने बात लिखी है। साथ ही इसके लिए किसी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। स्वजन सोनू महतो ने बताया कि रविवार रात अंडा-रोटी खाने के बाद विनोद उल्टी करने लगा। जिसके बाद पड़ोसियों एक स्थानीय चिकित्सक के पास उपचार के लिए पहुंचे। इसी दौरान विनोद की जेब से खुली हुई सल्फास की शीशी बरामद हुई। जिसके स्वजन ने आननफानन में डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गई। सूचना पर पहुंची बेंता पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृत का दो वर्ष पूर्व विवाह भी हुआ था पर पत्नी साथ नहीं रहती है।
बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा नें बताया कि घटना हुई है शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है वहीं संबंधित थाना को इसकी सुचना दें दी गईं हैसूरज कुमार मृतक के बड़े भैया जो कि दोनों पैरो से विकलांग है कमाने वाले वही है परिवार मे सब ख़ुश थे अचानक क्या हो गया