मुस्कान पोर्टल का कमाल, बिरौल पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, पीएस आई पूजा कुमारी ने आवेदक को सौंपा

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा। 

बिहार पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दरभंगा जिले की बिरौल थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिरौल थाने में कार्यरत पीएस आई पूजा कुमारी की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के बदौलत एक नागरिक के चेहरे पर उसकी खोई हुई मुस्कान वापस लौट आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक नरेश कुमार यादव का कीमती मोबाइल फोन कुछ समय पहले गुम हो गया था, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान और ‘मुस्कान पोर्टल’ की मदद से मोबाइल को सफलतापूर्वक ट्रैक कर लिया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल का IMEI नंबर 868386060817115 है। जिसे आवेदक नरेश कुमार यादव को विधिवत सौंप दिया गया है।

थाना परिसर में पीएसआई पूजा कुमारी ने विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन मूल स्वामी नरेश कुमार यादव को सौंप दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नरेश कुमार यादव के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने बिरौल थाना पुलिस और विशेष रूप से थानाध्यक्ष चन्द्र मणी की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

बिरौल थाना पुलिस ने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा और उनके खोए हुए सामानों को वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। ‘मुस्कान पोर्टल’ के माध्यम से लगातार खोए हुए मोबाइलों को रिकवर कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।